बिक्री, दान या विरासत के बाद राजस्व या नगर निगम के रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज होना; इसे म्यूटेशन भी कहते हैं।
यह रजिस्ट्री से अलग है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रजिस्टर हुई सेल डीड से अब आमतौर पर इंतक़ाल अपने आप शुरू हो जाता है, इसलिए देख लें कि रिकॉर्ड में आपका नाम दर्ज हुआ है, और न हुआ हो तो आवेदन करें। नगर निगम या परिषद से, और प्रॉपर्टी अलॉट करने वाली अथॉरिटी, जैसे GMADA, HSVP या चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से भी पूछ लें कि उनके रिकॉर्ड के लिए अलग आवेदन देना होगा या नहीं।