किसी प्रोजेक्ट की यूनिट के लिए बिल्डर और ख़रीदार के बीच का अनुबंध, जिसे बिल्डर-बायर एग्रीमेंट भी कहते हैं।
इसमें कारपेट एरिया, क़ीमत, भुगतान योजना, पज़ेशन की तारीख़ और देरी पर जुर्माना लिखा होता है। रेरा के तहत इसके साइन और रजिस्टर होने से पहले बिल्डर क़ीमत का 10% से ज़्यादा नहीं ले सकता।